12 Dec 2024 · Achievement
हिंदी उत्कर्ष मंडल द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड २०२३-२४

हिंदी उत्कर्ष मंडल द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड २०२३-२४ का प्रथम चरण परीक्षा परिणाम घोषित किया गया; जिसमें सिटी प्राइड स्कूल , रावेत के प्रतिभागी छात्रों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया l इस परीक्षा में विद्यालय के कुशाग्र सिंघल (कक्षा ५ ), धनश्री भोसले (कक्षा ४) , ओजस भोसले (कक्षा ३) ने स्वर्ण पदक एवं पर्णवी भालेराव (कक्षा ३) और अनुष्का गुप्ता (कक्षा ६) ने रजत पदक हासिल किया l विद्यालय की प्रार्थना सभा में समन्वयिका (Co-ordinator) मिस हेमा नायर द्वारा छात्रों को सम्मानित किया गया।